अच्छी खबर : टियर 2 और 3 शहरों में रियल एस्टेट का नया उभार, 2025 में और तेजी से बढ़ने की उम्मीद
Noida News : 2024 में टियर 2 और टियर 3 शहरों में रियल एस्टेट की मांग में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है। नोएडा और गुरुग्राम सहित पूरे दिल्ली एनसीआर में बेहतर कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और लग्जरी आवासीय विकल्पों की उपलब्धता ने इन शहरों को होमबायर्स और निवेशकों के लिए आकर्षक बना दिया है। नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इन क्षेत्रों में आवासीय संपत्ति की कीमतों में 62 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो दर्शाता है कि यहां अब बेहतर निवेश संभावनाएं मौजूद हैं।
स्थानीय के साथ अंतरराष्ट्रीय निवेश भी बढ़ा
वास्तव में, इन शहरों ने मेट्रो शहरों से दूर रहने वाले उन होमबायर्स को आकर्षित किया है, जो बेहतर जीवन शैली, सस्ती कीमतों और अधिक स्पेस की तलाश में थे। टियर 2 शहरों में अब कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा संस्थान और अन्य जरूरी सुविधाओं में सुधार किया जा रहा है, जिससे यह एक दीर्घकालिक निवेश विकल्प बन गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में इन शहरों में रियल एस्टेट की मांग और बढ़ने की संभावना है, क्योंकि स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशक इन्हें आकर्षक और स्थिर बाजार के रूप में देख रहे हैं।
लग्जरी प्रोजेक्ट की मांग में आएगी तेजी
कई प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर्स ने भी इन क्षेत्रों में नए प्रोजेक्ट्स लॉन्च करने की योजना बनाई है, जिसमें उच्च गुणवत्ता वाले गेटेड कम्युनिटी और स्मार्ट होम्स का निर्माण शामिल है। साथ ही, यह अनुमान है कि इन शहरों में लग्जरी रियल एस्टेट की मांग भी बढ़ेगी, क्योंकि यहां रहने वाले लोगों की आय में वृद्धि हो रही है और वे अब अधिक आरामदायक और सुविधाजनक जीवन चाहते हैं